मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि की घोषणा रायपुर, 07 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि हम सब दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
संबंधित खबरें
शांति समिति की बैठक 25 सितंबर को
कवर्धा, सितम्बर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोब के निर्देश पर आगामी त्यौहार, पर्व यथा क्वांर नवरात्र, दशहरा, खप्पर, ज्योत जवारा विसर्जन, ईद-ए-मिलाद के दौरान जिले में कानून, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25 सितंबर रविवार 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सर्व […]
गणेश विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगी ड्यूटी
अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2024/sns/- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितम्बर 2024 को सरगुजा जिले में हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा गणेश विसर्जन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री […]