सुकमा, जून 2023/ भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 249.8 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 87.6 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 41.1 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 88.0 मिलीमीटर और तोंगपाल तहसील में 192.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सुकमा जिले में 26 जून तक 131.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1600.6 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।
25 जून को हुई सर्वाधिक वर्षा में सुकमा तहसील में 98.2 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 49.0 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 29.1 मिलीमीटर कोण्टा तहसील में 18.8 मिलीमीटर तथा न्यूनतम वर्षा गादीरास तहसील में 15.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं जिले का औसत वर्षा 42.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है।