जांजगीर-चांपा 14 जून 2021/ आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 11वी कक्षा में अध्ययनरत् आर्थिक रूप से कमजोर छात्र, छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम में चयन हेतु 9 जून 2023 शुक्रवार को आकांक्षा आवासीय विद्यालय, (जिला रोजगार कार्यालय) जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 193 छात्र, छात्राएं शामिल हुए। दावा आपत्ति उपरान्त उक्त लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको की मेरिट सूची एवं चयन सूची जारी की जा रही है। चयनित छात्र, छात्राओं की काउंसलिंग 16 जून 2023 को प्रातः 11 बजे से आकांक्षा आवासीय विद्यालय, (जिला रोजगार कार्यालय) जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में रखी गई है। जिसमें चयनित छात्र, छात्राएं अपने अभिभावक के साथ निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय में उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग ले सकते है। छात्र, छात्रा एवं अभिभावक जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ में सूची का अवलोकन कर सकते है अथवा अधिक जानकारी के लिए आकांक्षा आवासीय विद्यालय (जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा) से भी संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
नेशनल हाईवे में तत्काल लगाएं ट्रैफिक साइन बोर्ड्स -कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
ओव्हर स्पीडिंग से हो रही सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, जागरूकता के लिए शहर से लेकर गांवों तक चलेगा व्यापक जागरूकता अभियानसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देशरायगढ़, 28 फरवरी 2023/ आज सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे में काफी दुर्घटनाएं देखने […]
जिले में अब तक 617.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 12 अक्टूबर 2022 तक 617.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 12 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 792 मिलीमीटर, दरिमा में 475.2 मिमी, लुण्ड्रा में 548.7 मिमी, सीतापुर में 624.9 मिमी, लखनपुर में 620.7 मिमी, उदयपुर में 588.6 मिमी, […]
लाला जगदलपुरी ग्रंथालय जगदलपुर परिसर के रख-रखाव एवं साफ-सफाई हेतु
स्व-सहायता समूहों से 22 मार्च तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रितजगदलपुर मार्च 2025/sns/ लाला जगदलपुरी केन्द्रीय ग्रंथालय जगदलपुर परिसर के साफ-सफाई, रख-रखाव एवं बगीचा कार्य हेतु योग्य स्व-सहायता समूहों अथवा व्यक्तियों से कार्य करने हेतु निर्धारित अनुबंध शर्तों के अधीन 22 मार्च 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। लाला जगदलपुरी केन्द्रीय ग्रंथालय जगदलपुर […]