जगदलपुर,12 जून 2023/ दिव्यांगजनों का बैटरी चलित ट्रायसायकल में सुधार के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसायकल को मंगवाया जा रहा है। कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को समय-समय पर बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदाय किया गया है कतिपय दिव्यांगजनों द्वारा उक्त सायकल में कुछ खराबी आने की जानकारी पूर्व में अवगत कराया गया। उक्त समस्या के निराकरण हेतु, एलीएमको (एएलआईएमसीओ) जबलपुर से तकनीकी विशेषज्ञ की टीम जगदलपुर आ रही है। जिन दिव्यांगजनों का बैटरी चलित ट्रायसायकल में सुधार की आवश्यकता है वे 14 जून को पूर्व शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आडावाल, जगदलपुर में जमा कर आवश्यकतानुसार सुधारकर वापिस किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
जिले में बाल गृह (बालक) की स्थापना व संचालन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 14 दिसंबर 2023/ किशोर न्याय (बालको के देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित अधिनियम 2021 एवं नियम 2022 के अंतर्गत जिले में बाल गृह (बालक) की स्थापना व संचालन के लिए पंजीकृत अशासकीय संस्थायें, स्वैच्छिक संगठन जो बाल कल्याण, बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हो और देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले […]
कबीरधाम जिले के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करता रहूंगा-केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 18 ग्रामों के सर्वागीण विकास के लिए 1 करोड़ 64 लाख 66 हजार रूपए की लागत से कार्यो का लोकार्पण किया कवर्धा, 01 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज जिले के समुचित विकास […]
छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
जब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की विद्यार्थी ने कहा छत्तीसगढ़ी नहीं आती तो मुख्यमंत्री ने कही यह बात रायपुर 13 सितंबर 2022/ हमको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, यह आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन अच्छा इंसान बने रहने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए […]