रायपुर 19 मई 2023/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र उपरवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ भुरे ने अस्पताल में उपस्थिति स्टाफ, परिसर की साफ-सफाई ,दवाई की उपलब्धता सहित मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। उन्होंने ओपीडी सेवाओं का निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों को सही समय पर उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों, पंच, सरपंच और ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लेबोरेटरी मशीन की उपलब्धता तो है किंतु टेक्नीशियन नहीं है। इस पर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा किया ।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
ग्राम स्वराज की अवधारणा के साथ न्याय के पथ पर बढ़ता छत्तीसगढ़
-महात्मा गांधी महामानव के साथ एक जीवन मूल्य भी है महामानव बापू निश्चित ही इस धरती में भौतिक रूप में नहीं है लेकिन उनके विचार, सिद्धांत युगों-युगों तक अमर रहेगा। नमन बापू…।
आईसीआईसीआई अकादमी ऑफ स्किल्स के अग्रणी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किया
आईसीआईसीआई अकादमी ऑफ स्किल्स के अग्रणी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किया
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की
कवर्धा निवेश क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजना को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी कवर्धा, सितम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा […]