जगदलपुर 18 मई 2023/ विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कालेज स्तर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल ी https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में ऐसे विद्यार्थी जो संस्था परिवर्तन, पाठ्यक्रम परिवर्तन, संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते हैं। भारत सरकार द्वारा पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। विभाग द्वारा 25 मई 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। संबंधित विद्यार्थी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर पुराना बिल्डिंग कक्ष क्रमांक-53 (छात्रवृत्ति शाखा) में 25 मई तक आवेदन कर सकते हंै।
संबंधित खबरें
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने मतदान के केन्द्रों का लिया जायजा
अम्बिकापुर, नवंबर 2023/ निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री रूपवंत सिंह ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार को मतदान केंद्र क्रमांक 73 डीसी रोड मल्टीपर्पज स्कूल, मतदान केंद्र क्रमांक 77 स्कूल रोड मल्टी पर्पज स्कूल, मतदान केंद्र क्रमांक 74 देवीगंज रोड स्कूल रोड शा.कन्या शाला, […]
खाद्य मंत्री ने अम्बिकापुर और मैनपाट विकासखण्ड धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर/ दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने रविवार को अम्बिकापुर एवं मैनपाट विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण निकट व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जन केंद्रों से मिलरों के द्वारा धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि बारदाने की समस्या न […]
सुशासन तिहार 2025 दरिमा,सलका और डांडगांव में आयोजित हुआ समाधान शिविर
अम्बिकापुर, 23 मई 2025/sns/- सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण में आयोजित समाधान शिविरों में नसमस्याओं के निराकरण का जानकारी आम नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल से लोगों की समस्याओं के निराकरण का सशक्त माध्यम मिला है। शुक्रवार इसी कड़ी में विकासखंड अम्बिकापुर […]