बिलासपुर,15 मई 2023/ मेयर रामशरण यादव ने सोमवार को छत्तीसढ़िया ओलिंपिक के पांच विजेताओं को राशि प्रदान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को भविष्य में भी अपनी हुनर को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर जब से सीएम भूपेश बघेल ने संभाली है, तब से वे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति व धरोहरों को सहेजने का भी काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का सरकारी आयोजन कराया। उनकी इस पहल से छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती खेल को नई संजीवनी मिली है। गांव से लेकर शहर तक छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की धूम मची हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़िया खेलों को सरकारी स्तर पर पुर्नजीवित करने पर सीएम श्री बघेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय यादव थे। नगर निगम की समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिंगले ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन नगरीय व कलस्टर स्तर पर नवंबर-दिसंबर 2022 में विभिन्न स्कूलों में किया गया। खिलाड़ियों ने कुल 14 स्पर्धाओं कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, बांटी, बिल्लास, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा व लंबी कूद में भाग लिया। इन स्पर्धाओं में कुल 81 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। इनमें से प्रतीक स्वरूप पांच खिलाड़ियों अनुप तिवारी को भौंरा खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए, कृष्ण कुमार पटेल को लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1000 रुपए, मिलिंद भानदेव को 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित करने पर 1000 रुपए, प्रवीण मिश्रा को भौंरा खेल में पहला स्थान हासिल करने पर 1000 रुपए व राजू कैवर्त को गेंड़ी दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए का चेक महापौर श्री यादव ने दिया।सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा तुरंत राशि दिलाए जाने पर खुशी जताई।
संबंधित खबरें
जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू सम्पादित करने हेतु कानून व्यवस्था सुनिश्चित के लिए कलेक्टर के निर्देशन में 107 एवं 116 के तहत कार्यवाही
सुकमा, दिसंबर 2024/sns/ जिले में आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले के अंतर्गत धारा 107 और 116 के तहत […]
कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक
मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारीबिलासपुर, 2 अगस्त 2023/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर […]