इच्छुक व्यक्ति नीलामी में ले सकते हैं भाग जांजगीर-चांपा 31 मार्च 2023/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत शासकीय उद्यान रोपणी-पुटपुरा में वर्ष 2022-23 की आम फल बहार की नीलामी 03 अप्रैल 2023 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहते है, वे नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी- पुटपुरा विकासखण्ड नवागढ़ पर आकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि 10 हजार रूपये नगद जमा कर फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा शासकीय उद्यान रोपणी पुटपुरा में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित कार्यों की लगातार सराहना,अब आकांक्षी जिला नारायणपुर की महिला समूह के कार्यों को सराहा
दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने प्रसंस्करण कार्य से अब तक कमा चुकी 4 लाख रूपए कोदो-कुटकी और रागी के उत्पादन से समूह को हो रही 15 से 20 हजार रूपए की मासिक आमदनी रायपुर, 08 मार्च 2022/नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा लोगों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न विकासमूलक […]
जिले में बन रहे 78 अमृत सरोवर को स्वतंत्रता दिवस से पहले करना होगा पूरा
अम्बिकापुर , जून 2022/ वर्षा जल संचय से पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर बनाये जा रहे है। अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2022 तक पूरा करना होगा। स्वीकृत 78 सरोवरों में से 38 नवीन तालाब तथा 39 पुनरूद्वार का कार्य […]
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विशेष लेख
साक्षरता सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक रायपुर, 07 सितंबर 2023/ अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षरों की अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह अक्षर ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है, जहां […]

