रायपुर, 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध पत्रकार श्री मधुकर खेर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री मधुकर को याद करते हुए कहा है कि मधुकर जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने मधुकर जी के सम्मान और स्मृति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की है।
संबंधित खबरें
माह अप्रैल से सितम्बर 2022 तक खाद्यान्न का होगा नि:शुल्क वितरण
राजनांदगांव 22 अप्रैल 2022। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जारी अन्त्योदय, प्राथमिक, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित राशनकार्डों पर माह अप्रैल 2022 से सितम्बर 2022 तक नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क किए जाने के […]
शासकीय सेवक हैं, जनता के प्रति जवाबदार होना होगा: श्री तारन प्रकाश सिन्हा
कलेक्टर ने ईमानदारी, पारदर्शिता और समय-सीमा में काम करने के दिए निर्देश जांजगीर-चाम्पा ,जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिले के अधिकारियों की पहली बैठक ली। समय सीमा की बैठक के साथ उन्होंने अधिकारियों का न सिर्फ परिचय जाना, अपितु शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने […]
विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है – मंत्री श्री अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया कवर्धा, अक्टूबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट […]