जांजगीर-चांपा 29 मार्च 2023/ वनमंडालधिकारी जांजगीर-चांपा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत श्री रेशम लाल वल्द श्री सुदर्शन ग्राम मुरलीडीह, तहसील-अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ0ग0) के निजी भूमि को श्री श्यामलाल वल्द श्री मंगल राम ग्राम मुरलीडीह, तहसील-अकलतरा द्वारा कुटा में लेकर तिवरा एवं मटर का फसल लगाया था। जिसे वन्यप्राणी हाथी द्वारा नुकसान पहुँचाया गया हैं। भूमि स्वामी श्री रेशमलाल द्वारा फसल क्षति मुआवजा की राशि श्री श्यामलाल को प्रदाय किये जाने पर मुझे कोई आपत्ति नही है के संबंध में सहमति पत्र दिया गया हैं। उक्त सहमति पत्र के आधार पर श्री श्यामलाल वल्द श्री मंगल ग्राम मुरलीडीह, तहसील -अकलतरा जिला जांजगीर- चांपा(छ0ग0) को तिवरा एवं मटर फसल को वन्य प्रणी हाथी द्वारा नुकसान पहुचाये जाने के फलस्वरूप प्रावधान अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति पाये जाने पर फसल क्षतिपूर्ति सहायता राशि 10 हजार 975 रुपए (दस हजार नौ सौ पचहत्तर रूपये ) स्वीकृत किया गया है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत वन्य प्राणियों द्वारा फसल क्षति मद, योजना के तहत् भुगतान की गई है।
संबंधित खबरें
बैगा महिला सातो बाई की पेट में था दस किलो का गोला, जिला अस्पताल में हुआ सफल आपरेशन
बैगा महिला की पति रतिराम ने इस उपचार के लिए आभार जताया और कहा- मैने डाक्टरों के रूप में भगवान को देखा है कवर्धा, अप्रैल 2023। कवर्धा जिला अस्पताल में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति सातो बाई के पेट का सफल आपरेशन हुआ है। डाक्टरों की टीम ने पेट से 10 किलो गोला निकाल कर सातो […]
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक संपन्न
जांजगीर चांपा 27 जून 2024/sns/-जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिपं जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडे सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद […]
वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर को होगी आयोजित
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानों के तहत 19 दिसम्बर 2024 को स्थान जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगर पालिका निगम अम्बिकापुर हेतु 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक, नगर पंचायत लखनपुर हेतु 01ः00 से 02ः00 बजे […]