बलौदाबाजार, मार्च 2024/कलेक्टर रजत बंसल की निर्देश पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत एनीमिया में कमी लाने हेतु जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच का आयोजन किया जावेगा। माननीय मंत्री अनिला भेड़िया छ.ग.शासन महिला एवं बाल विकास विभाग का 16 मार्च को कार्यक्रम होने के कारण विकासखंड सिमगा में एनीमिया जांच 17 मार्च 2023 को होगा। स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच हेतु महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकताएं लेकर आएंगे। एनीमियां जांच उपरांत चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम् पौष्टिक गरम भोजन का प्रदाय किया जावेगा। पूर्व में माह फरवरी 2022 से 11हजार 335 एनीमिक महिलाओं को सप्ताह में 3 दिवस गरम भोजन का प्रदाय नियमित रूप से किया गया।परिणाम स्वरूप् 2132 एनीमिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त।उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त महिलाओं को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया जांच कराये जाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 24 जून 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी तथा राज्यपाल को अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना से संबंधित पुस्तक भेंट की।
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अप्रैल को
मुंगेली 20 अप्रैल 2022// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 03 हजार 35 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि परीक्षा के […]
उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव और कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने वरिष्ठजनों के निवास पहुंचकर भेंट-मुलाकात की
कवर्धा, 28 जुलाई 2023। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव और कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा में श्री प्रशांत परिहार के निवास में पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव और कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने परिवार के सदस्यों […]