रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर, श्री नंदकुमार सिंह चंद्रा, श्री ताम्रध्वज चंद्रा, श्री खेलाराम चौहान, श्री राजकुमार चंद्रा, श्री गुरु चरण चंद्रा सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बलौदाबाजारका दौरा कर फ्लेगशिप योजनाओं का किया अवलोकन
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आज बलौदाबाजार जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का स्थल अवलोकन किया। उन्होंने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र एवं पुरेना खपरी मंे संचालित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में महिला समूहों से चर्चा कर उनके काम-काज की प्रशंसा की। खरतोरा के […]
शासकीय वाहनों का निर्वाचन प्रचार करने पर पूर्णतः प्रतिबंध
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर से लेकर निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं के समापन तक शासकीय वाहनों का निर्वाचन प्रचार करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा यदि किसी अभ्यर्थी या […]