रायपुर, 07 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अंकित होगा पोरथधाम और टीपाखोल पुरातात्विक स्थलों को सहेजने के साथ पर्यटन सुविधाएं होंगी विकसित जिला प्रशासन ने शुरू की पहल, पर्यटन व पुरातत्व समिति की हुयी बैठक
रायगढ़, अप्रैल 2022/ जिले के पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों को सहेजने संवारने की कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए आज कलेक्टोरेट में जिला पर्यटन और पुरातत्व समितियों की अहम बैठक कलेक्टर श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में हुयी। जिसमें विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, बीज निगम के […]
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले से 32 खिलाड़ी लेंगे भाग
बिलासपुर, जनवरी 2025/sns/ 12 जनवरी से 14 जनवरी तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्यण विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले से 32 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर 2024 को स्व. बी. आर. […]
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने राजस्व शिविर लगाकर ग्रामीण किसानों की सुनी समस्याएं, ग्राम कोयलारी में अलग से राजस्व शिविर लगाने के दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर सहसपुर लोहारा तहसील स्तरीय राजस्व शिविर में शामिल हुए और 198 ग्राम पंचायतों के राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कवर्धा, सितम्बर 2022। राज्य शासन के वन,परिवहन,आवास,पर्यावरण,विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर गुरूवार को कबीरधाम […]