रायपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। श्री बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
जल जीवन मिशन
मुंगेली मार्च 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में अचानकमार टाईगर रिजर्व (एटीआर) क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के संबंध में की जा रही कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। […]
टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पहुंचे कलेक्टर श्री बंसल सुबह 8 बजे टीकाकरण केंद्र को बंद पाए जाने पर सचिव को निलंबित करने के दिए निर्देश
जगदलपुर, 04 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री रजत बंसल आज बस्तर जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान का जायजा लेने मारडूम पहुंचे। यहां टीकाकरण केंद्र को सुबह 8 बजे खुला नहीं पाए जाने पर मारडूम के पंचायत सचिव श्री धनसिंह ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा दिए गए। शनिवार को […]
नगरी में निर्माणाधीन शासकीय श्रृंगि ऋषि उत्कृष्ट विद्यालय का सिहावा विधायक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण
धमतरी , अप्रैल 2022/ सिहावा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने मंगलवार 12 अप्रैल को विकासखण्ड मुख्यालय नगरी में निर्माणाधीन शासकीय श्रृंगि ऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा भी मौजूद थे।सिहावा विधायक ने नगरी में तैयार किए जा […]