मुंगेली 21 फरवरी 2023// शुद्ध एवं ठंडा पेयजल की उपलब्धता हेतु वृद्धाश्रम में वाटर कूलर दान करने वाले दानदाता श्रीमती मीनाक्षी चौबे को आज जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री राहुल देव ने शाल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बड़े-बुजुर्गों की सेवा के लिए आगे बढ़कर कार्य करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि श्रीमती चौबे ने वृद्धाश्रम में वाटर कूलर दान कर बहुत ही नेक कार्य किया है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर श्रीमती मानसी चौबे और श्री मनीष चौबे उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ भवन में ध्वजारोहण
बिलासपुर / जनवरी 2022। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ भवन में ध्वजारोहण किया।
राज्य खेल अलंकरण समारोह: मुख्यमंत्री 14 मार्च को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत
अलंकरण समारोह प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से रायपुर 13 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री […]
नरवा विकास: वन क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के 1.67 लाख संरचनाओं का निर्माण जारी
अब तक वनांचल के 4 हजार एकड़ से अधिक भूमि उपचारित अनउपजाऊ तथा बंजर भूमि में 30-40 मॉडल है काफी फायदेमंद: वन मंत्री श्री अकबर रायपुर, 24 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ में कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत विगत 3 वर्षों के दौरान वनांचल में स्वीकृत 30-40 मॉडल के एक लाख 66 हजार 930 संरचनाओं का […]