रायपुर 17 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित मीडिया सिटी पहुंचे और वहां शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान मीडिया सिटी में ही नव निर्मित शिवालय परिसर का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मीडिया सिटी में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, यह बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का अद्भुत संगम है शिवलिंग। कोई भी तीज त्यौहार हो, भगवान शिव और मां शक्ति को स्मरण किए बिना वह पूरा नहीं होता। मीडिया सिटी परिवार द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया सिटी के संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा वहां सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा भी की गई।
रायपुर, मार्च 2022/लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ ने व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के कुल 14,580 पदों पर भर्ती के लिए तैयार की गई चयन सूची में एक साल की वृद्धि की है। अब चयन सूची की वैधता 31 मार्च 2023 तक रहेगी।छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण […]
ग्रामीण उत्साहपूर्वक हो रहे शामिल, पात्र हितग्राही को मिल रहा लाभ जांजगीर-चांपा 20 दिसंबर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पुछेली, खपरीडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तरौद, रोगदा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जूनाडीह, महुदा ब, […]