रायपुर, 09 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।
संबंधित खबरें
जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु निर्देश जारी
कोरबा, 25 अप्रैल 2025/ sns/- राज्य में आय, जाति, मूल निवास, जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु जिला स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु समस्त नगरीय एवं ग्रामीण जन्म-मृत्यु पंजीयन इकाई […]
पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहर बन्द निविदाएं आमंत्रित
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला सरगुजा (अम्बिकापुर) में वर्ष 2024-25 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहर बन्द निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म कलेक्टर सरगुजा के स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कार्यालय में 19 […]
मुख्यमंत्री ग्राम डुमरडीहकला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह प्रतिमा अनावरण, पुस्तक विमोचन एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में होंगे शामिल
राजनांदगांव 09 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 10 अगस्त 2023 को विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम डुमरडीहकला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम डुमरडीहकला में सुबह 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के प्रतिमा अनावरण, पुस्तक विमोचन एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति तथा जिले […]