मुंगेली 06 फरवरी 2023// सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों के मैकेनिकल और चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शासकीय एस. एन. जी काॅलेज मैदान में किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार यातायात नियमों के अधीन उक्त शिविर का आयोजन परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
रायपुर, नवम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से मृत 4 व्यक्तियों के निकट्तम वारिसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र क तहत 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदान की जाएगी। कवर्धा जिले के लाभान्वित हितग्राहियों में सर्वश्री राजकुमार ग्राम भुवालपुर तहसील पंडरिया, […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
रायपुर, 18 नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण और 1.91 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया। […]
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती
कवर्धा, दिसंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। धान उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से धान लाने की कोशिशों पर प्रशासन की पैनी नजर है। इसी क्रम में रेंगाखार क्षेत्र के सिवनी खुर्द चेक पोस्ट पर बीती रात तहसीलदार श्री […]