बलौदाबाजार, जनवरी 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 20 जनवरी 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में जेठूराम ध्रुव पिता महेश धु्रव, निवासी ग्राम लटुवा, तहसील बलौदाबाजार, अबीरचंद पिता जोधन पटेल, निवासी ग्राम अमलीडीह, तहसील लवन, द्रोपती वर्मा पति स्व. दिलीप कुमार, निवासी ग्राम सरसेनी, तहसील पलारी एवं कुंतीबाई पति स्व. शंकरलाल घृतलहरे, निवासी ग्राम अमेरा, तहसील पलारी शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, आग से जलने, तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
खेती को लाभकारी बनाने का हुनर सिखाती हैं वेदेश्वरी शर्मा
हजारों महिलाओं के स्वावलंबन की बनी सूत्रधार गोधन सेवा और जैविक खेती से सफल उद्यमी बनने का रायपुर, 29 जुलाई 2023/ जब मन में कुछ अच्छा करने की ललक और इरादे नेक हों, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते हैं और कामयाबी कदम चूमती है। जीवों के प्रति दया का भाव और पर्यावरण के प्रति प्रेम […]
दुल्ती दरहा नाला से अब किसानों को मिलने लगी सिंचाई के लिए पानी 19 लाख रुपये से किया गया चेकडेम का निर्माण
अम्बिकापुर, जनवरी 2023/ उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सायर में दुल्ती दरहा नाला में चेकडेम बन जाने से नाला के आस-पास के जमीन वाले किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलने लगी है। चेकडेम नहीं होने से नाला का पानी बह जाता था जिससे केवल वर्षा जल पर ही निर्भर रहना पड़ता था।महात्मा […]
बच्चों से कहा खूब मन लगाकर पढ़े, आप है हमारा भविष्य
रायगढ़, मई 2022/ संभाग आयुक्त डॉ.संजय अलंग आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नये भवन में तैयार किए गए क्लास रूम, लाईब्रेरी, लेबोरेट्री, इंडोर स्पोर्ट्स रूम का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी टीचर्स की भी एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने शिक्षकों से स्वामी […]