रायपुर 17 जनवरी 2023/ खेलो इंडिया लघु केन्द्र वेटलिफ्टिंग खेल में प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जाना है। जिसके लिए अस्थायी रूप से एक वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक की आवश्यकता है। प्रशिक्षक को एक मुश्त मासिक मानदेय शासन के निर्देशानुसार प्रदाय किया जाएगा। योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू द्वारा 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, साईंस कॉलेज मैदान, जी.ई.रोड जिला रायपुर में आयोजित है। इच्छुक अभ्यार्थी उक्त तिथि एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं वेटलिफटिंग खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर चयन प्रकिया में भाग ले सकते है। इस हेतु पंजीयन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा तथा पंजीकृत उम्मीद्वार को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
रायगढ़, 01 फरवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम के बारे में प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे। […]
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह का रायपुर शहर में औचक निरीक्षण
ब्रेकिंग… कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह का रायपुर शहर में औचक निरीक्षण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर यातायात को सुव्यवस्थित करने स्थिति तथा व्यवस्था का ले रहे जायजा।