छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 14 जनवरी को बिरनपुरकला में

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर मुख्य अतिथि होंगे

कवर्धा, 12 जनवरी 2023। कृषि एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी, मिलेट्स फसलों की खेती एवं पशु मेला का आयोजन शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय परिसर बिरनपुरकला, सहसपुर लोहारा में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, परिवहन, आवास और पर्यावरण, विधि विधायी, जलवायु विभाग के मंत्री श्री मोहम्मद अकबर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर करेगी।
जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक कृषकों का पंजीयन किया जाएगा। इसी प्रकार 11 बजे से 12 बजे तक नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी थीम पर संगीत एवं नृत्य, दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक जैविक खेती एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर व्याख्यान, 12.30 बजे से एक बजे तक लघु धान्य एवं मोटे अनाज फसलों पर व्याख्यान, दोपहर एक बजे से 2 बजे तक कीट एवं रोग प्रबंधन पर व्याख्यान, दोपहर 2 बजे से 2.15 बजे तक कार्यक्रम का उद्घाटन एवं स्वागत, 2.15 से 2.25 बजे तक विभागीय उद्बोधन, 2.25 बजे से 2.45 बजे तक हितग्राहियों, कृषकों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *