कवर्धा, 08 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है। घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली।कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है। एमडी श्री सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।
संबंधित खबरें
समदमा एनीकट के निर्माण के लिए 19.43 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर, नवंबर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड स्थित ईब नदी पर समदमा एनीकट योजना के निर्माण के लिए 19 करोड़ 43 लाख 13 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन संभाग अम्बिकापुर को प्रदान की गई है। इस योजना के निर्माण […]
दूर हुआ पहाड़ी कोरवा दुखुराम का दुख,नौकरी से मिल रहा जीवन का सुख शिक्षक बनने के साथ रहन-सहन में आया बदलाव
रायपुर, 26 अगस्त 2024/sns/- पहाड़ी कोरवा युवक दुखुराम की अब दिनचर्या ही बदल गई है। राज्य शासन से नौकरी मिलने के पश्चात एक नया सपना सजने लगा है। कुछ साल पहले रोजगार नहीं होने से पूरा दिन जंगलों में चार, तेंदू, महुआ आदि फल-फूल एकत्रित करने में समय गुजर जाता था। भूख मिटाने के […]
Bhent-Mulaqat Abhiyan: Kasdol Assembly Constituency, Odan Village
Chief Minister announced financial assistance to Mrs. Girija to buy a vehicle A high-level bridge to be built on Mahanadi in Amethi of Palari development block CM announced to establish a 33 KV substation in Odan, a Swami Atmanand English medium school, and SDM office in Palari Raipur, 22 December 2022/ Chief Minister Mr.Bhupesh Baghel […]