जगदलपुर, जनवरी 2023/ प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर बस्तर में तामड़ा घूमर और मेंदरी घूमर जैसे आकर्षक जलप्रपात भी हैं, जहां पर्यटकों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि देखी जा रही है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा अब इन स्थानों में भी पर्यटकों की सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सौन्दर्य से भरपूर इन स्थानों का आनंद भी पर्यटक उठा सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा तामड़ा घूमर में साईनेज और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मेंदरी घूमर में भी सेाईजेन, रेलिंग, पाथवे, बैठने का स्थान व शौचालय के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इन सभी निर्माण कार्यों के लिए 22 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
संबंधित खबरें
परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापना के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, नवम्बर 2022। परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र की स्थापना किया जा रहा है। परिवहन सुविधा केन्द्र में लर्निंग लाईसेंस के अलावा अन्य परिवहन सेवा की सुविधा प्रदान की जा रही है। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में कुल 24 परिवहन सुविधा केन्द्र प्रस्तावित है। जिसमें वर्तमान में […]
मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया
राजनांदगांव , अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर मतगणना कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतगणना में ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही […]
कृषि विभाग के उपसंचालक ने किया धान खरीदी केन्द्र सिलदहा और कृषि केन्द्र का निरीक्षण
मुंगेली, दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी. के. ब्यौहार ने विगत दिनों जिले के विकासखण्ड पथरिया के धान उपार्जन केन्द्र सिलदहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बेमौसम वर्षा […]