रायपुर, 20 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 21 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर उन्हें कुशल नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। श्री बघेल ने कहा कि ठाकुर साहब ने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर साहब हमेशा याद किये जाएंगे।
संबंधित खबरें
26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषितकलेक्टर श्री गोयल ने जारी किया आदेश
रायगढ़ जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2025 को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2घघ कंपोजिट) एवं समस्त […]
देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 80 करोड़ रूपए की लागत से बने अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ
अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे : राज्यपाल श्री रमेन डेका सरगुजा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विकसित भारत 2047 की दिशा में एक अहम कदम रायपुर, 20 अक्टूबर 2024/ देश का दूरस्थ आदिवासी बहुल अंचल छत्तीसगढ़ का सरगुजा ज़िला अब हवाई सेवा से जुड़ चुका है। […]
गुणवत्ता पूर्ण मार्ग का निर्माण विभाग की प्राथमिकता
जांजगीर चांपा,10 मार्च,2022/ जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर से गोबराभाठा (जैजैपुर-मालखरौदा- गोबराभाठा) तक निर्माणाधीन सड़क के संबंध में एक अखबार में” 36 माह में भी नहीं बना पाए 36 किलोमीटर सड़क” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में परियोजना प्रबंधक,एडीबी,लोक निर्माण विभाग बिलासपुर ने बताया कि उक्त सड़क की कार्य पूर्णता तिथि 20 जून, 2022 […]