छत्तीसगढ़

संक्षिप्त रूचि की अभिव्यक्ति (आरएफपी) आमंत्रित

धमतरी, दिसम्बर 2022/जिले में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के स्थापना और संचालन के लिए टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी की नियुक्ति किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक संक्षिप्त रूचि की अभिव्यक्ति (आरएफपी) के लिए प्रस्तावित कार्य विवरण और शर्तों का अवलोकन तथा आवेदन पत्र जिले की वेबसाइट https://www.dhamtari.gov.in पर किया जा सकता है। बताया गया है कि सूचना प्रकाशन की तिथि सात दिसम्बर तय की गई है। इसी तरह 16 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे प्री-बिड बैठक होगी।  आरएफपी प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर की दोपहर एक बजे तक और आरएफपी खोलने की तिथि 31 दिसम्बर की दोपहर तीन बजे तक तय की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93024-50015 और 90093-33939 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
                                                                                                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *