रायगढ़, नवम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में संपूर्ण दिवस के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसमें 20 जून 2023 मंगलवार को रथयात्रा, 13 नवम्बर 2023 सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) एवं 23 नवम्बर 2023 गुरूवार को देव उठनी एकादशी व्रत शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
प्रशासनिक टीम द्वारा 765 बोरी अवैध धान जब्त बिचौलियों पर कार्रवाई का दौर जारी
अम्बिकापुर 14 जनवरी 2022/ जिले में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों एवं अवैध धान भण्डारण पर प्रशासन की तेज कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम के द्वारा दूरस्थ गाँव के दुकानों तथा धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान 765 बोरी धान जब्त किया गया। अम्बिकापुर एसडीएम श्री […]
नये वर्ष का तोहफा मिला कैदियों के बच्चों को संभागायुक्त डॉ. अलंग की पहल पर जेल परिसर में रह रहे आठ बच्चे पढ़ेंगे प्रतिष्ठित स्कूलों में
लासपुर, 01 जनवरी 2022। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के बच्चों के लिये नया वर्ष खुशियों का पैगाम लेकर आया है। संवेदनशील संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की पहल पर जेल परिसर में रहने वाले 8 बच्चों को प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है। इनमें चार बालक व चार बालिकायें हैं, जिनकी उम्र 6 […]
शांति समिति की बैठक 4 अगस्त को’
बिलासपुर, अगस्त 2022/जिले में 9 अगस्त को मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने एवं पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श हेतु शांति समिति की बैठक 4 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे जिला कार्यालय परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित […]