बिलासपुर, नवंबर/संभागायुक्त कार्यालय ,जिला क्लेक्टोरेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल व कॉलेजों में आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का सबने संकल्प भी लिया। जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर आर. ए कुरुवंशी की अगुवाई में प्रस्तावना को सबने पढ़ा। संविधान निर्माण की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, डिप्टी कलेक्टर ललिता भगत सहित जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जिला पंचायत, पुराना और नया कंपोजिट बिल्डिंग में भी संविधान दिवस मनाया गया। गौरतलब है की बाबा साहेब अंबेडकर की 125 वीं जयंती समारोह के अवसर पर सरकार ने 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को स्वीकार किया था। संविधान से संबंधित ऑनलाइन क्विज भी स्कूल कॉलेज में आयोजित किए गए।
संबंधित खबरें
विनोद के तीन साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर माता का जगराता कार्यक्रम में झूम उठे लोग
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के तीन साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित जसगीत सम्राट दुकालू यादव के जगराता कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देररात तक संसदीय सचिव श्री चंद्राकर सहित लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।शुक्रवार को शहर के […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 अक्टूबर तक
बिलासपुर, 23 सितंबर 2024/sns/- जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे 30 अक्टूबर 2024 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2024 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को देंगे आशीर्वाद बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 643 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन रायपुर, 04 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव-2024 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत […]