बलौदाबाजार, नवंबर 2022/ पटवारियों के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों एवं राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर रजत बंसल ने लंबे अरसे से एक ही तहसील में जमे 23 पटवारियों का स्थानंतरण दूसरे तहसील में की गयी है। यह पहला मौका है जब पटवारियों का स्थानंतरण जिले में ही तहसील के अंर्तगत न करके दूसरे तहसील में कर दी गयी है। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर आये 13 पटवारियों पर कलेक्टर ने विश्वास जताते हुए नई पदस्थापना दी है। 23 ट्रांसफर हुए पटवारियों मेंमहेन्द्र धु्रव अर्जुनी, फणीभुषण बांधे बार, सुरेन्द्र सिंह कोट,करमसिंह बरिहा टोपा, नेहा धाकड़े मोपर, संतोष यादव गिधपुरी,राजीव तिवारी मुढ़पार, सी.एम.सहारे बम्हनी,खिलेश्वर पुरेना अमलीडीह, उत्सव जायसवाल कोट, कंचन जायसवाल अमोदी, विनय कुमार डहरवाल मुढ़पार, आशीष श्रीवास्तव खैरा, कौशिल्या साहू देवरीकला, भावेश वर्मा चरौदा, कोमलचंद कोसले लकड़िया, अजय कुमार प्रभाकर बिटकुली,शंकर बांधे तुलसी, युगल किशोर वर्मा गणेशपुर, मिलन कोसले चौरेंगा, रसपाल सिंह जरौद, अशोक मृचण्डे चंदेरी, रूपाली साहू गिर्रा नाम शामिल है। उक्त स्थानंतरण आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के चलते एवं 3 वर्षों से जमे एक ही स्थान पर उनके स्थानंतरण करनें के आदेश के चलते किया गया है। इसी तरह 13 पटवारी जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है उनमें स्वाति साहू कुकुरदी,पंकज चंद्रा कोरदा, प्रशांत साहू खरतोरा,ऋतु यादव फरहदा, महेन्द्र कुमार कोनी, रजत कुमार वर्मा तिल्दा, युगराजेश्वर केशला, नरेन्द्र कुमार घृतलहरे मोपका, भेखराज साहू बनसांकरा,बलराम साहू हरिनभट्ठा,ममता पुरेना खम्हरिया, भुपेन्द्र कुमार अर्जुनी, राहुल बरपाली शामिल है।
संबंधित खबरें
कुमरदा में किया गया राजस्व शिविर का आयोजन
राजनांदगांव, 14 जून 2025/sns/- जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण करने तथा उन्हें तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को राजस्व से संबंधित समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े और उनके कार्य तत्काल आसानी से शीघ्र […]
उमर हो गई 18 पार मिल गया मतदान का अधिकार मतदान करेंगे हम अबकी बार
राजनांदगांव मार्च 2022। जिले के विधानसभा क्रमांक क्षेत्र-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन में सभी वर्ग के मतदाताओं की भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीप कोर कमेटी के माध्यम से मतदाता जागरूकता के आयोजन संपन्न कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत युवा एवं महिला मतदाताओं पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया।शासकीय महाविद्यालय […]
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु डेटाबेस तैयार करने के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
कर्मचारी डाटा प्रविष्टि सॉफ्टवेयर वर्जन के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशरायगढ़, 19 अप्रैल 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू संचालन हेतु मतदान दल एन्ट्री सॉफ्टवेयर पीपीईएस में जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की डाटा प्रविष्ट के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की […]