दुर्ग, जुलाई 2022/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत अधिकतम आयु सीमा को 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष किया गया है। अन्य विशेष वर्गों के लिए आयु सीमा में देय सभी छूट यथावत रहेगी, किंतु छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। संविदा भर्ती के अन्य शर्तों में आवेदक को पदवार पृथक-पृथक आवेदन करना होगा, परंतु विद्यालयवार पृथक-पृथक आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके स्थान पर आवेदन पत्र पर विद्यालय का विकल्प प्राथमिकता क्रम में अंकित करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं वे विद्यालयों का विकल्प प्राथमिकता क्रम में पृथक से डाक द्वारा अनिवार्य रूप से करें। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार एवं शिक्षण कौशल परीक्षा हेतु 01 पद के विरूद्ध 10 अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और आवश्यकता अनुरूप अभ्यर्थी की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले के किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर से भेंट कर नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग की थी
कवर्धा, नवम्बर 2021। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में आगामी एक दिसम्बर से शुरू होने वाली धान खरीदी की शुरूआत से पहले ही 6 नवीन धान खरीदी खोलने की मांग पूरी होने से जिले के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की […]
शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस समारोह की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर पहुँचे सोनाखान
सोनाखान राज्य के पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा है विकसित बलौदाबाजार, दिसंबर 2022/शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत मे आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज कलेक्टर रजत बंसल कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुँचे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के गौरव के रूप में बड़ा कार्यक्रम […]
सफलता की कहानी पशुपालन व्यवसाय से शुभम यादव की आर्थिक स्तर में हुई सुधार- गौपालन से एक लाख 30 हजार रुपये की आय अर्जित की
दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन न केवल आय का महत्वपूर्ण जरिया है, बल्कि इससे रोजगार भी मिलता है। ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य सरकार ने ग्रामीण आय बढ़ाने और कृषि विविधीकरण को सहयोग देने में पशुपालन के महत्व पर जोर दिया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने प्रति पशु […]