मुंगेली 08 जुलाई 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के पहल से लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया के 58 वर्षीय श्री विष्णु प्रसाद पाण्डेय की आंख संबंधी समस्या का सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर के नेत्र विभाग में उपचार होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय मुंगेली में सतत् जांच उपरांत कार्निया ट्रांसप्लांट हेतु नेत्र सहायक अधिकारी के साथ सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में 108 वाहन के माध्यम से रिफर किया गया है। जहाँ उच्चस्तरीय जांच के बाद उनका आवश्यक ईलाज किया जाएगा। गौरतलब है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री देव के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया विजीट के दौरान श्री विष्णु प्रसाद पाण्डेय ने अपनी आंख संबंधी समस्या बताई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपचार कराने के निर्देश दिए थे।
संबंधित खबरें
पेंशनरों के लिए बाधक धारा 49 के खात्मे के लिए फेडरेशन का निर्णय
छ ग एवं म प्र दोनों ही राज्य के पेंशनरों के लिए बाधक धारा 49 के खात्मे के लिए फेडरेशन का निर्णय : मंत्रालय का घेराव : करने की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तिथि तय नही हुई है.तिथि तय होने पर अवगत कराया जाएगा. 05 दिसंबर को जबलपुर में दोनों राज्यों के संयुक्त […]
सर्वेक्षण सूची में नाम जोड़ने, हटाने हेतु दावा आपत्ति 25 तक
उत्तर बस्तर कांकेर 11 फरवरी 2022 :-नगरपालिका परिषद कांकेर के सभी 21 वार्डों में पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण, डाटा संग्रहण का कार्य का विस्तृत विवरण कार्यालयीन नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। यदि नगरपालिका परिषद के किसी भी व्यक्ति को नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार की […]
जहँ-जहँ पांव पड़े राहुल के, तहँ-तहँ बंटाधार – विष्णु देव साय
रायपुर। जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां पर बंटाधार ही होता है कांग्रेस का। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। श्री साय पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी के जगदलपुर की चुनावी सभा के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा “चुनाव का समय […]