रायपुर, जून 2022/ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर चार अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सरगुजा संभाग के झगराखण्ड और कोतबा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर संभाग के अंतर्गत नगर पालिका तिल्दा और नगरी के उप अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग से गंडई और अम्बागढ़ नगरीय निकाय के अभियंता को कारण बताओ नोटिस और छुरिया नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने आज मोहला स्थित पंचायत कैफे, बिहान चौपाटी का किया निरीक्षण
समूह की महिलाएं कर रही संचालितमोहला, मार्च 2023। जिले में पंचायत कैफे बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने आज मोहला स्थित पंचायत कैफे, बिहान चौपाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत कैफे की इस पहल से जनसामान्य को खाद्य सामग्री एवं […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से जिले में गौ अभ्यारण्य का हो रहा तेजी से निर्माण
गौ माता के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल कवर्धा, 03 अप्रैल 2025/sms/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ अभ्यारण्य का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह अभ्यारण्य जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम […]
बारिश के दौरान धान खरीदी और धान उठाव लगातार रहा जारी
राजनांदगांव 15 जनवरी 2022। मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए जिला प्रशासन द्वारा लगातार धान खरीदी और धान का उठाव किया जा रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बारिश के दौरान भी धान का उठाव लगातार जारी रहा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने […]