मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल के फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब में बच्चों से वाइवा लेने के अंदाज़ में रूबरू हुए। केमिस्ट्री लैब में उन्होंने आकांक्षा से टाईट्रेशन एक्सपेरिमेंट के बारे में सवाल पूछा। आकांक्षा ने मुख्यमंत्री को टाईट्रेशन की विधि अंग्रेजी में समझाई । उसने कोनिकल फ्लास्क में बैंगनी पोटैसियम परमैग्नेट डाला जो कि ऑक्जेलिक एसिड के साथ क्रिया कर के रंगहीन हो गया। मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को शाबाशी दी। वहीं फिजिक्स लैब में मुख्यमंत्री ने उमे हबीबा और हर्षित से लाइट डिस्पर्सन के सवाल पूछे। बच्चों ने दीवार और सफेद कागज़ पर सफेद प्रकाश को प्रिज़्म द्वारा सात रंगों में विभक्त कर के दिखाया। लैब में इंद्रधनुषी प्रकाश नज़र आया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब पढ़ाई करने की नसीहत दी।
संबंधित खबरें
महापौर,कलेक्टर एवं आयुक्त अफसरों के साथ पहुँचे
ठगड़ा बांध,निरीक्षण कर माह के अंतिम 20 सितंबर तक पूरा करने के दिये निर्देश -सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आया दुर्ग, सितंबर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 16 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। जल्द लोकार्पण होने की संभावना […]
ग्राम पंचायत जरहागांव को नगर पंचायत बनाने हेतु अधिसूचना जारी
मुंगेली 29 सितम्बर 2023// छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 05 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायत जरहागांव को नगर पंचायत बनाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने बताया कि जारी अधिसूचना में नगर पंचायत जरहागांव की सीमा में सम्मिलित किए जाने […]
छत्तीसगढ़ की राम-रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने मानस मंडली प्रतियोगिता
रायपुर, 24 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। हमारी संस्कृति के हरेली, तीजा, पोरा त्यौहारों के शासकीय स्तर पर आयोजन की शुरूआत, रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास की परियोजना, छत्तीसगढ़ […]