बलौदाबाजार, जून 2022/ छ.ग. शासन के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों के आपत्ति के निराकरण हेतु कलेक्टर डोमन सिंह एवं संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन रायपुर के समन्वय से जिला कोषालय में आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निराकरण हेतु संबधित डीडीओ उपस्थित रहे। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आपत्तियों के निराकरण हेतु समुचित दिशा निर्देश देते हुए शिविर स्थल में ही 80 प्रतिशत प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है। शेष प्रकरण के लिए संबधित डीडीओ को तत्काल निराकृत कर प्रेषित करने हेतु अवगत कराया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा डीडीओ को शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि से 24 माह पूर्व तैयारी प्रारंभ करने तथा सेवानिवृत्त तिथि के 3 माह पूर्व पेंशन प्रकरण को संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर को भेजे जाने के निर्देश दिए गए। लंबित पेंशन निराकरण शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक इमरान खान, सहायक संचालक के.एन.चंन्द्राकर एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी पेमेेन्द्र डोंगरे जी उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला कोषालय अधिकारी के.के दुबे ने उपस्थ्ति अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला कोषालय के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण एवं डीडीओ उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में अब तक 1055.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में और कम वर्षा सरगुजा जिले में रायपुर, 29 सितंबर 2023/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 1055.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के […]
राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का होगा आयोजन
रायगढ़, मार्च 2022/ राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां है उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडलियों को चुना जाएगा। तत्पश्चात […]
9 सितम्बर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा प्रदेश में 24 जिलों के कुल 85.27 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रायपुर. 5 सितम्बर 2022. प्रदेश में 9 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के एक वर्ष से 19 […]