अम्बिकापुर , मई 2022/ कृषि विभाग द्वारा धान के बदले अन्य फसल योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 मई 2022 को विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी तथा विकासखंड लखनपुर के ग्राम चांदो में शिविर लगाया जाएगा।
उप संचालक कृषि ने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को शिविर आयोजित करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित सूची अनुसार किसानों को लाभान्वित करने की समझाइश दी जाएगी। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत के.वाई.सी. एवं अपात्र तथा आयकर दाता किसानों से भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्यवाही करने तथा किसानों से बीज एवं उर्वरक प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र लेने की सलाह दी जानी है।