बलौदाबाजार, मई 2022/एथलेटिक्स व कबड्डी का आवासीय अकादमी शुरु होना है। छत्तीसगढ़ खेल एंव युवा कल्याण विभाग के आदेश के अनुसार चयनित खिलाड़ियों निःशुल्कआवास,भोजन, शेक्षणिक व्यय खेल परिधान, स्पोटर्स किट, दुर्घटना बीमा आदि सभी सुविधाएं शासन द्वारा दी जायेगी। बलौदाबाजार जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 मई 2022 को जिला स्टेडियम बलौदाबाजार में सुबह 7 बजे रखा गया है। एथलेटिक्स व कबड्डी बालक व बालिका दोनों वर्ग में 13 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिसमें अंडर 14 अडंर 16 व 17 वर्ष से कम तीन वर्ग में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में भाग लेंगें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बलौदाबाजार व जिला एथलेटिक्स संघ व कबड्डी संघ से संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
क्विज प्रतियोगिता में दुर्ग जिला प्रथम
दुर्ग, नवंबर 2022/जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विशेष रूप से स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कॉलेज में किया गया। निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका था जिसमें विस्तार से प्रतिभागियों ने बताया कि किस तरह से चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया […]
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव-2022
रायपुर, जून 2022 त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद राज्य में जनपद सदस्य के 3 पद, सरपंच के 22 और पंच के 406 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। जनपद पंचायत सदस्य के 3, सरपंच के 62 और पंच के 52 पदों पर निर्वाचन होगा। जिसके लिए […]
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित किया गया एकता दौड़
कवर्धा शहर सहित विभिन्न ग्रामों में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ कवर्धा, अक्टूबर 2022। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज कवर्धा शहर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। वहीं जिले के विभिन्न ग्रामों में भी एकता दौड़ निकाली गई। स्वामी […]