मुंगेली 31 मार्च 2022// जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली हेतु शिक्षक कला(अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक एवं सहायक ग्रेड-3, महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), एवं शिक्षक विज्ञान (हिन्दी माध्यम) तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) एवं सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) की भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी। इस हेतु 10 अप्रैल को शाम 05 बजे आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
एनएमडीसी ने अडानी समूह से लौह अयस्क खनन का समझौता किया रद्द
अडानी समूह को एनएमडीसी के सीईओ ने समझौता रद्द किए जाने की दी सूचना रायपुर, 25 सितम्बर 2023/एनएमडीसी द्वारा अडानी समूह के साथ हुए लौह खनन संबंधी समझौते का अनुबंध रद्द कर दिया है। अडानी समूह के साथ किए गये समझौते/ ऐग्रीमेंट के कारण व्यापक जनविरोध हुआ था, जिस कारण क़ानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न […]
धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर सभी वर्गो के लिए हो रहा वरदान साबित
हितग्राहियों ने एमआरपी मूल्य 99 लाख 69 हजार 852 रूपए की दवाई खरीदी 43 लाख 15 हजार 702 रूपए में धनवंतरी योजना से 46 हजार 786 हितग्राही हुए लाभान्वित बाजार में अधिक कीमत में मिलने वाली दवा धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर में बहुत ही कम रुपए में मिल रही है कवर्धा, अक्टूबर 2022। धनवंतरी जेनरिक […]
भूपेश सरकार ने एक वर्ष में पूरा किया पत्रकारों से किया दूसरा बड़ा वादा
आवासीय भूमि के बाद अब विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ रूपए जारीराजनांदगांव, मार्च 2023। पत्रकार सुरक्षा कानून की खुशी के बीच गुरुवार को राजनांदगांव जिले के पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने हर्षित करने वाला आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के पत्रकारों से किया वादा एक वर्ष के […]