रायगढ़, 31 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक एवं ड्रायवर कम मैकेनिक कोर्स का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 13 अप्रैल 2022 सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक कोर्स हेतु आवेदक को कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण एवं ड्रायवर कम मैकेनिक हेतु 5 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन पत्र के साथ निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो जमा करना होगा। यह प्रशिक्षण रायगढ़ जिले के अंतर्गत आवेदकों के लिए है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मुलेर : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार रायपुर 15 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के अतिदूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्राम मुलेर का दौरा किया। यह गांव दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांवों में से एक […]
सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
कवर्धा, 13 मार्च 2024। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, कवर्धा और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कवर्धा […]
समितियों में 13703 क्विंटल उर्वरक उपलब्ध
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ जिले के सहकारी समितियों में 31 अगस्त 2022 की स्थिति में 13703.14 क्विंटल उर्वरक उपलब्ध है।उप पंजीयक सहकारी संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 39 सहकारी समितियों में कुल यूरिया 8995.21 क्विंटल, 2050 क्विंटल सुपर फास्फेट, 942 क्विंटल डीएपी, 1350.93 क्विंटल एनपीके तथा 365 क्विंटल अन्य उर्वरक उपलब्ध है।प्राप्त जानकारी […]