कोरबा 28 मार्च 2022/ पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 06वीं में प्रवेश के लिए 27 मार्च 2022 को एकलव्य आवसीय विद्यालय छुरीकला में लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के सम्बंध में दावा आपत्ति 31 मार्च तक आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को प्राप्त अंको के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, तो 31 मार्च 2022 तक कार्यालयीन समय पर अपनी आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा में उपस्थित होकर दर्ज करा सकतें है। सहायक आयुक्त ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 02 अप्रैल 2022 तक किया जाना है।
संबंधित खबरें
नए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कार्यभार ग्रहण किया
बिलासपुर, 1अगस्त/जिले के नए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर श्री सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और चार्ज का आदान प्रदान किया। उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं […]
खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल हेतु खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल प्रारंभ
अम्बिकापुर 04 मई 2023/ खेलो इंडिया लघु केन्द्र फुटबॉल हेतु खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल बुधवार से प्रारंभ हुआ है। उक्त चयन ट्रायल 4 मई 2023 को पी.जी. कॉलेज के हॉकी मैदान में प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ हुआ है। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा।खेल एवं युवा कल्याण के सहायक संचालक ने बताया है […]
*सामूहिक वन अधिकार पट्टा वाले बैगा हितग्राहियों को पानी उपलब्ध कराने दो बोर और दो कुआं खनन कराने के निर्देश*
*सोनसाय बैगा के घर प्लास्टिक की स्टूल पर बैठ कर कलेक्टर ने नमक-मिर्च के साथ खाया कच्चा आम* *बैगा की मांग पर मुर्गी पालन हेतु शेड बनाने के निर्देश* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज गौरेला विकासखंड के धनौली पंचायत में […]