राजनांदगांव मार्च 2022। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ के उप चुनाव के कारण छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई 2022 के लिए परीक्षा केन्द्रों में परिवर्तन किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ के स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के स्थान पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़, शासकीय बाल उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय हाई स्कूल घिरघोली विकासखंड छुईखदान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरिया रोड विकासखंड छुईखदान को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
संबंधित खबरें
कोरबी धतुरा में 450 क्विंटल तथा नुनेरा में 50 क्विंटल धान जब्त
कोरबा दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा अवैध धान पर कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के तहत राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज रमाकांत राठौर, पिता बलराम राठौर, गांव कोरबी धतुरा, तहसील हरदीबाजार के मकान सह गोदाम से 1125 बोरा/450 क्विंटल के लगभग धान की […]
जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत सलोरा में पहुँचा ‘‘हर घर जल’’
टेपनल से सुचारू रूप से जल मिलने से ग्रामवासियों को पेयजल संकट से मिला छुटकारा महिलाओं को घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से समय की हो रही बचत कोरबा 17 अक्टूबर 2024/sns/ केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल पहुंचने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। […]