बलौदाबाजार मार्च 2022/ ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आज जिले में 5 वां विकासखंड स्तरीय बिहान का अयोजन नगर भवन कसडोल के पीछे मैदान में किया गया।जिसमें जनपद पंचायत कसडोल क्षेत्रांतर्गत 4 कलस्टर के 141 महिला समूहों के सदस्यों ने भाग लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री किया। इसमें रिकॉर्ड 2 लाख 57 हजार 400 रूपए का सामग्री विक्रय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजनों एवं विभागों के द्वारा भी खूब खरीदारी की गयी। मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के द्वारा किया गया। उन्होंने बिहान मेले के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त होते महिलाओं को पहचान दिलाने का कार्य किए जा रहें है। इस मौके पर जिला पंचायत सभापति श्री गोरेलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रामचरण यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलु चंदन साहू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। मेले में वैष्णव देवी महिला समूह, खैरा‘क’ द्वारा साबून, अटल चौक महिला समूह मटिया द्वारा अगरबत्ती, उजाला महिला समूह खर्वे द्वारा चायपत्ती, कल्याणी महिला समूह द्वारा हल्दी साथ ही हरी सब्जियॉ, बॉस से निर्मित समान, खाने के विभिन्न व्यंजन जैसे- पापड़, चिप्स जैसी लगभग 50 से 60 समान विक्रय हेतु प्रदर्शनी में लाया गया। मेले में एसडीएम अनुपम तिवारी,जनपद पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान सहित स्वास्थ्य,उद्यानिकी,कृषि, मत्स्य महिला एवं बाल विकास,पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें एवं सभी के द्वारा महिला समूहों द्वारा प्रदर्शित सामग्री का बढ-चढकर क्रय किया गया।
संबंधित खबरें
निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 10 फरवरी तक
बिलासपुर, जनवरी 2023/जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान अनुसूचित जाति एंव जनजाति वर्ग के छात्र-छात्रों को आदिम जाति तथा अनसूचित जाति उत्कर्ष विद्यार्थी योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 12 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयेाजन किया […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थल का किया विधिवत भूमिपूजन
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति युवाओं को साहस, संघर्ष और नेतृत्व के गुणों से प्रेरित करेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति 25 लाख रुपए की लागत से की जाएगी स्थापित कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज गायत्री मंदिर के पास प्रस्तावित इतिहास के महान योद्धा, कुशल रणनितिकार छत्रपति शिवाजी […]
महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका पहुँचे जांजगीर-चांपा
आईजी, कलेक्टर और एसपी ने किया आत्मीय स्वागत जांजगीर-चांपा मार्च 2025/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज सर्किट हाउस जांजगीर पहुँचे। यहां आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर […]