बलौदाबाजार,9 मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सँयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अधिकारियों और कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। जिला कार्यालयों में आज पूरे दिन पेंशन बहाली चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारियों-कर्मचारियों,विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला कार्यालय के अधिकरियों ने पटाखे फोड़कर एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बलौदाबाजार भाटापारा शाखा के अध्यक्ष पी के हिरवानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय से कर्मचारियों को सुरक्षित भविष्य मिल गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारी अब सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर एशोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं सिंचाई विभाग में कार्यरत डिकेश्वर साहू नें बताया कि शासन के इस निर्णय से कार्य के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ा है, उन्होंने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला कर्मचारियों की ओर से गीता साहू ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ सी एस ध्रुव ने ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से कर्मचारियों में अपार हर्ष है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अब तक सी.पी.एस.के दायरे में रहे कर्मचारी,अधिकारियों को लाभ मिलेगा। अधिकारी,कर्मचारी की बहुत बड़ी चिंता मुख्यमंत्री ने दूर की है।सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ मधु वर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली से अब हमें पूरा पेंशन मिलेगा और भविष्य सुरक्षित रहेगा। मधु ने खुशी जाहिर करते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। नायब तहसीलदार कसडोल सौरभ चौरसिया ने मुख्यमंत्री श्री भूूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और निःसंदेह कार्यक्षमता बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
कम वर्षा वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर फसल स्थिति का करें आंकलन
सभी गांवों मंे होगा स्वास्थ्य सर्वे, शरीर में सूजन या अन्य गंभीर प्रकरणों का करें चिन्हांकन- कलेक्टर साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न सुकमा, अगस्त 2022/ संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री हरिस. एस ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए जरुरी […]
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं ने बढ़ाया नया कदम
राजनांदगांव मार्च 2022। स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नया कदम बढ़ा रहीं है। गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट, मशरूम उत्पाद, साग-सब्जी उत्पादन के साथ-साथ अब मधुमक्खी पालन करने के दिशा में आगे बढ़ रहीं है। शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को […]