रायपुर 08 मार्च 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर आधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों से कहा कि उनके विभाग में विगत 3 वर्ष में जिन हितग्राहियों को रोजगार, स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है, उन हितग्राहियों की जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के पोर्टल मे ऑनलाइन एंट्री करें।
बैठक में उन्होंने अवैध प्लाटिंग, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली तथा अवैध कब्जे हटवाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर श्री एन आर साहू, अपर कलेक्टर श्री बी.सी साहू एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अम्बिकापुर फरवरी 2022/पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने सरगुजा जिले में हिम्मत अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले की उपस्थिति में सोमवार को यहां राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या महाविद्यालय में अभियान का शुभारंभ […]
जांजगीर-चाम्पा , जून 2022/ जिले में इंटरनेट की सेवा को बेहतर बनाने के साथ निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने समय-समय पर सेवाएं बाधित होने और गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने आधुनिक दूरसंचार […]
जांजगीर-चांपा, 01 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील तहसील जांजगीर के ग्राम कनई के श्री शत्रुहन राम कर […]