धमतरी, 04 मार्च 2022/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 07 मार्च से एक सप्ताह तक सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 4.0 चलाया जाएगा। यह तीन चरणों में तीन माह तक एक-एक सप्ताह चलेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जे.पी. दीवान ने बताया कि इसके तहत नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से दो साल तक के बच्चे गर्भवती माताकी जांच एवं टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 528 बच्चे व 177 गर्भवती माता को 207 सत्र आयोजित कर टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्थानीय उप स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार से रविवार तक प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा। वर्तमान में जिले का पूर्ण टीकाकरण 59 प्रतिशत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी. के. तुरे ने सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर टीकाकरण कराएं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया उन्हें याद
रायपुर 31 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता के पुरोधा श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की 1 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने निर्भीक पत्रकारिता करते हुए अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों […]
राजधानी रायपुर में जी-20 देशों की बैठकों के लिए तैयारियां शुरू
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
*मुख्यमंत्री ने करीब सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया।*
मुख्यमंत्री ने करीब सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया।