रायपुर, 12 फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत कोकिला, सुप्रसिद्ध कवयित्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती सरोजिनी नायडू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। उनके सम्मान और स्मृति मेें हर साल उनकी जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। श्रीमती नायडू विश्व भर में भारत कोकिला के नाम से जानी जाती है। श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू के विचार और मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
हेमसुंदर गुप्त शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की 55 बालिकाओं को मिला योजना का लाभरायगढ़, 11 जुलाई 2024/sns/- राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। जिससे आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ […]
राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रायपुर 18 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। […]