धमतरी श्री इतवारी रामगौड काफी खुश हैं, कि उन्हें आवेदन देते ही समाज कल्याण विभाग से तत्काल ट्रायसाइकिल और बैसाखी मिल गई। दरअसल स्थानीय बठेना वार्ड निवासी अस्थिबाधित श्री इतवारी रामगौड 70 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्हें कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्हें समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा को आज आवेदन दिया, जिस पर फौरी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण श्री एम.एल.पॉल को दिए। नतीजन श्री इतवारी रामगौड को तत्काल आज ही ट्रायसाइकिल और बैसाखी मिल गई। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का साधुवाद किया, जिनकी बदौलत उन्हें ट्रायसाइकिल और बैसाखी मिली।
संबंधित खबरें
कलेक्टर और एसपी ने भोपालपटनम इलाके के धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण का लिया जायजा
बीजापुर 21 फरवरी 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा और पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप एवं डीएफओ श्री अशोक पटेल ने भोपालपटनम ईलाके के धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र के कोंगूपल्ली से तारलागुड़ा सड़क निर्माण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को तेजी के संचालित करने के निर्देश दिए। वहीं उक्त सड़क निर्माण […]
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना : राजनांदगांव निवासी श्री नमन कुमार वर्मा को इलाज के लिए 15 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
एप्लास्टिक एनीमिया ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट उपचार के लिए दी गई है मंजूरी रायपुर, 17 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव निवास श्री नमन कुमार वर्मा को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। श्री नमन कुमार वर्मा को एप्लास्टिक एनीमिया […]
जीवन में सफल होने के लिए लगन से पढ़ाई करें विद्यार्थी – कलेक्टर
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित विद्यार्थी हुए सम्मानित मुंगेली 14 मार्च 2023// राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के लालपुर कला विद्यालय से 05 बच्चों श्रद्धा निषाद, हिमेश, विमल कश्यप, मनीष कश्यप और प्रभात ध्रुव का चयन हुआ है। इन बच्चों ने आज जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री राहुल देव […]