जांजगीर-चांपा, फरवरी, 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तारतम्य में आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी विभागीय कार्यालय प्रमुखों को शासन के उक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित करने कहा है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने छिपली गौठान में चूजा, बकरी शेड, चारा भण्डारण के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की दी स्वीकृति
आंगनबाड़ी केन्द्र और पीडीएस सेंटर का भी किया औचक निरीक्षण धमतरी, फरवरी 2023/ नगरी विकासखण्ड के आदर्श गौठान छिपली का कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने स्थल निरीक्षण किया, जहां पर वे पूरे गौठान का सघन निरीक्षण करते हुए प्रत्येक इकाई में चल रही गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने छिपली के गौठान में तैयार की गई […]
भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश उपमुख्यमंत्री ने भोरमदेव महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश कवर्धा मार्च 2025/sns/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक […]
इस किसान को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी खुशियां ही खुशियां
ट्रैक्टर के मालिक बने, बेटी की धूमधाम से शादी की और कर्जमाफी ने सारी टेंशन की दूर कोरिया जिले के बुंदेली के किसान श्री चरकू राम अब खुशहाल और तनावमुक्त जीवन जीते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने जैसे उनकी सारी चिंताएं हर ली है। पिछले तीन सालों से वे अपनी उपज का अच्छा दाम पा रहे […]