रायपुर, जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 3 जनवरी को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 12.15 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के ग्राम भिंभौरी पहुंचेगे और ग्राम सिलघट में आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री बघेल भिंभौरी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे राजनांदगांव के तहसील मुख्यालय गंडई पहुंचेगे और वहां राष्ट्र माता सवित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।
संबंधित खबरें
निरोग और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है योग: श्रीमती अनिला भेड़िया
बिलासपुर 04 अप्रैल 2022। छ.ग. शासन की समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया आज यहां लखीराम ऑडिटोरियम में योग आयोग द्वारा आयोजित योग सम्मलेन एवं सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग हमें प्रकृृति से जोड़कर रखता है। योग हमारेे अंदर शारीरिक शक्ति […]
जिले में लागू आचार संहिता के उल्लंघन पर सीतापुर भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य तीन को शो कॉज नोटिस जारी
अम्बिकापुर, नवंबर 2023/ विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर विधानसभा क्रमांक 11 सीतापुर के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राम कुमार टोप्पो के साथ विधानसभा सीतापुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता कंसारी, दरिमा के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरविन्द्र सिंह एवं श्री दीपक साहू को रिटर्निंग अधिकारी सीतापुर […]
जल जीवन मिशन से शत प्रतिशत घरों में मिलेगा टेप नल से पेयजल-डॉ. महंत
रायपुर, 12 फरवरी, 2022/छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जांजगीर-चांपा जिले के सरहर, कडारी और भागोडीह में पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। डॉ. महंत ने इस अवसर पर कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध […]