जगदलपुर, दिसंबर 2021/महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर,बस्तर के सौजन्य से दी बस्तर केअर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म स्वस्छ्ता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने 20 एवं 21 दिसंबर को तोकापाल ब्लॉक के ग्राम एर्राकोट,तोकापाल, मेटाबाड़ा, भेजरी पदर, तेलंगा आरापुर और बड़े आरापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को मासिकधर्म के दौरान स्वच्छता रखने,पौष्टिक आहार लेने और सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करने बताया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। जिन बालिकाओं को मासिकधर्म शुरू नहीं हुआ है उन्हें इस विषय की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में भी बताया गया। बाल विवाह के बारे में भी उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राएं, शिक्षिकाएं,महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और गांव की महिलाएं व किशोरी बालिकायें मौजूद थे।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी डेयरी उद्यमिता की दिशा में महिला स्व सहायता समूह हो रही है स्वावलम्बी
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ दुर्ग जिले के ग्राम चिंगरी की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है और उन्हें बेहतर जीवन जीने […]
कोविड टीका लगाने फिर से चलेगा सघन अभियान’
’जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों का लिया जाएगा सक्रिय सहयोग’’कलेक्टर ने ली आकस्मिक बैठक झोंकी पूरी ताकत’’अभियान चलाकर हर व्यक्ति को लगेगा कोविड का मुफ्त टीकाः कलेक्टरबिलासपुर , जुलाई 2022/कोविड के बढ़ते प्रकरण एवं टीकाकरण की धीमी प्रगति को लेकर को लेकर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कोविड से […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में किया गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन
रायपुर 2 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का श्री गणेश पोला पर्व की पूर्व संध्या पर पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में […]