राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। जिले में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन 2021 के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव उप निर्वाचन वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन के लिए मतदान दलों को निर्वाचन सामग्रियों का वितरण किया गया। मतदान 20 दिसम्बर 2021 सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम उप निर्वाचन के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव में वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर में (निर्वाचकों) मतदाताओं की कुल संख्या 4 हजार 889 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 494 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 395 है। वार्ड क्रमांक 17 के लिए ठाकुर प्यारे लाल सिंह पूर्व माध्यमिक शाला (नया भवन) मध्य भाग राजनांदगांव में 5 मतदान केन्द्र बनाये गये हंै। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन के लिए मतदाओं की कुल संख्या 17 हजार 94 है। जिसमें महिला मतदाओं की संख्या 8 हजार 786 एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 हजार 308 है। कुल 20 वार्ड के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं।