रायगढ़, दिसम्बर2021/ रायगढ़ में संचालित नटवर स्कूल के नाम बदले जाने की खबर के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी श्री आर.पी.आदित्य ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन की योजना अंतर्गत नटवर स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम की कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यालय का नाम किरोड़ीमल नटवर स्कूल पूर्ववत रहेगा। अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित है इसलिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का नाम अंकित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि भवन में लगे नटवर स्कूल के नाम वाले बोर्ड का जीर्णोद्धार व रंगरोगन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
रायपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। […]
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन
दुर्ग, नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण वितरण समारोह का आयोजन 16 नवंबर को संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरुण वोरा विधायक दुर्ग, अध्यक्षता श्री राजेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, विशिष्ट अतिथि श्री धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग एवं श्री राजेश यादव सभापति दुर्ग […]
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के दो प्रधान पाठक, शिक्षक एलबी एवं सहायक शिक्षक एलबी निलंबित
अध्यापन कार्य नहीं कराना, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति एवं नियमित रूप से मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आने के मामले में हुई कार्यवाही रायपुर 01 मार्च 2024/ जशपुर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक श्री विराजन राम, श्री जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी श्री हेमंत कुजूर […]